शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तक का ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की राह भी दिखाते हैं। उनकी प्रेरणा से ही विद्यार्थी अपने सपनों को पंख देते हैं। शिक्षक दिवस का यह अवसर हमें उन सभी गुरुओं को नमन करने का अवसर देता है, जिन्होंने अपने ज्ञान, धैर्य और मार्गदर्शन से हमारी ज़िंदगी को संवार दिया। इस लेख में हम शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ, उद्धरण और भावपूर्ण संदेश साझा कर रहे हैं।
सीढ़ी में बदलना सिखा दे।"
"गुरु वही है
जो अंधकार में दीपक बन जाए,
भटकते पथिक को राह दिखा जाए,
और अपने ज्ञान से
मन के हर कोने को रोशन कर जाए।
आप सभी शिक्षकों को
मेरा सादर प्रणाम…
आपके बिना न शब्दों में मिठास होती,
न जीवन में दिशा।
आज का दिन आप सभी के नाम —
जिन्होंने हमें गढ़ा, संवारा और सँवारा।
🙏 शिक्षक दिवस की अनंत शुभकामनाएँ 🙏
— Anita Gahlawat
"सच्चे गुरु का ऋण शब्दों से नहीं, बल्कि अपने सफल
जीवन से चुकाया जा सकता है।"
- written by Anita Gahlawat
"गुरु वह है, जिसकी दी हुई सीख हमें मंज़िल तक नहीं, बल्कि खुद को पहचानने तक ले जाती है।"
"गुरु की महानता यह है कि वह हमें अपने जैसा नहीं, बल्कि हमसे बेहतर बनाने की चाह रखता है।"
"ज्ञान की दौलत देने वाला ही सच्चा धनवान है, और वही हमारे जीवन का असली गुरु है।"
"गुरु का सान्निध्य वह छाँव है, जिसमें बैठकर जीवन की धूप भी सुहानी लगती है।"
"गुरु की पहचान किताबों में नहीं, हमारे बदलते हुए जीवन में झलकती है।"
शिक्षक दिवस शुभकामना संदेश
Teacher’s Day Quotes in Hindi
शिक्षक दिवस पर कविता
गुरु पर सुविचार हिंदी में
Teacher Day Wishes Hindi
Best Teacher Quotes in Hindi
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
Guru Purnima vs Teacher’s Day quotes
शिक्षक दिवस स्टेटस हिंदी
Teacher Day Special Blog
2 lines happy teachers day
5 September teacher's day
Comments
Post a Comment
अगर आपको मेरा लिखा हुआ अच्छा लगे या कोई सुझाव देना हो तो कृपा आप कमेंट करें । धऩ्यवाद ।