महिलाएं घर में रहकर क्या बिजनेस कर सकते हैं ?

महिलाएं क्या बिजनेस कर सकती हैं ?  

अगर आप एक महिला हैं और अपने बलबूते कुछ करना  चाहती है तो आप सही जगह पर अपनी समस्या का निदान करने के लिए पहुंची हैं । मेरे ब्लॉग में आपका हार्दिक स्वागत है । यहां पर आपको सही और सटीक जानकारी दी जाएगी । यूं तो महिलाएं किसी भी काम के लिए कमजोर नहीं है लेकिन महिलाओं को कुछ दशकों पहले वह तवज्जो नहीं दी जाती जो पुरुषों को दी जाती थी । परंतु आज की महिलाएं हाउसवाइफ हो या कामकाजी, किसी भी फील्ड में पुरुषों से कम नहीं हैंं ।


 आप चाहे तो क्या नहीं कर सकती ? 

इतना सब कुछ होने के बावजूद भी महिलाएं पुरुषों से कम ही आंकी जाती हैं । यह हमारे समाज का दुर्भाग्य है फिर भी जो महिलाएं कुछ करना चाहती हैं उनके लिए बहुत से प्लेटफार्म खुले हुए हैं । कुछ घरवालों के ख्याल होते हैं कि महिलाएं यह काम नहीं कर पाएंगी, महिलाएं वह नहीं कर पाएंगी । लेकिन अगर महिला चाहती हो तो क्या नहीं कर सकती ? इसलिए हम आपको बताएंगे कि महिलाएं कौन कौन से काम घर बैठे कर सकती हैं ,और आजकल मोबाइल और इंटरनेट सब रखते हैंं  जो कार्य को सुचारू रूप से चलाने में सहायक है ।

O

 आप क्या-क्या काम आसानी से कर सकती हैं -


 अगर आप हाउसवाइफ हैं और कुछ करना चाहती हैं तो आप आसानी के साथ घर में ही रहकर ये काम शुरू कर सकती हैं  जिसकी जानकारी अब हम आपको बताने जा रहे हैं । हमारे पास ज्यादा बजट ना भी हो तो फिर भी आप अपना काम शुरू कर सकती हैं । अगर आपके अंदर किसी हुनर का जज्बा है तो बजट आपका खुद-ब-खुद दुनिया देखेगी । चलो अब आपका ज्यादा समय न लेते हुए काम की बात करते हैं । लेकिन उससे पहले खुद को मोटिवेट करना भी बहुत जरूरी है कोई भी काम की शुरुआत बिना मोटिवेशन के नहीं होती इसलिए खुद को मोटिवेशन करना उतना ही जरूरी है जितना शरीर कोो ताजा करने के लिए एक सकारात्मक एनर्जी की जरूरत होती है ।



 ब्लॉग लिखना

 लिखना बहुत सी महिलाओं की हॉबी होती है यही होबी आपको ब्लॉगिंग केे माध्यम से कमाई करने का मौका देती है।  आप अपने टैलेंट के अनुसार सही और सटीक जानकारी पाठकों तक पहुंचा सकती हैं । जैसे आपको फैशन के बारे में बताना हो ,फूड ,हेल्थ या कोई रेसिपी बतानी हो तो उसी हिसाब से आप ब्लोग लिख सकती हैं ।



 यूट्यूब 

आज यूट्यूब कमाई करने का अच्छा साधन है आपके अंदर कोई भी हूनर है तो आप घर बैठे  यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करके कमाई कर सकती हैं और कमाई के साथ-साथ आप फेमस भी हो सकती हैं । ऐसे बहुत सारे यूट्यूबर हैं जो बहुत फेमस हो चुके हैं और घर बैठे अपना चैनल बनाकर लाखों की कमाई कर रहे हैं । यूट्यूब ने सब को मौका देकर दोहरा लाभ दिया है , अपना हुनर दिखाने का और साथ साथ में अपना चैनल बनाकर अच्छी earning करने का।  



सिलाई

आजकल सिलाई प्रोफेशन अब फैशन डिजाईनर के नाम से जाना जाता है। पुरानी हिंदी फिल्मों में सिलाई करते हुए गरीब माँ दिखाई जाती थी पर आज ये परिभाषा बिल्कुल बदली हुई है। अगर आपके अंदर सिलाई का जज्बा है तो घर में रहकर ही इस बिजनेस को स्टार्ट कर सकती हैं और हाउसवाईफ का टैैैग बदलकर फैशन डिजाईनर का टैग लगा सकती हैं। जब आपका काम मोहल्ले में फेमस हो जाये तब इस फैशन की दुनिया में आप अच्छी खासी कमाई कर सकती हैं और साथ साथ में अन्य सिलाई सीखने वाली महिलाओ को भी सीखलाई दे सकती हैं
 । 



 ब्यूटी पार्लर 


ब्यूटी पार्लर आज बहुत डिमांडड है हर महिला सुंदर दिखना चाहती है । आजकल महिलाए हर छोटे से लेकर बङे प्रोग्राम अटैंड करने से पहले ब्यूटी पार्लर जरूर जाती हैं । घर में ही रहकर आप ये बिजनेस शुरू कर सकती हैं इसमें ज्यादा खर्च नहीं करना पङता आप छोटे बजट में इस प्रोफेशन को स्टार्ट कर सकती हैं । घर में ही रहकर पार्लर से मोटी कमाई कर सकती हैं । 

महिलाएं घर में रहकर कई प्रकार के बिजनेस शुरू कर सकती हैं, जो न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाते हैं बल्कि अच्छी आमदनी भी दे सकते हैं। नीचे कुछ अन्य लोकप्रिय और सफल बिजनेस आइडिया दिए गए हैं जो महिलाएं घर से ही शुरू कर सकती हैं:


---

✅ 1. ट्यूशन या ऑनलाइन क्लासेस

विषय विशेषज्ञता हो तो बच्चों को पढ़ाना शुरू करें।

कला, संगीत, डांस, योगा आदि की क्लासेस ऑनलाइन भी दे सकती हैं।



---

✅ 2. कढ़ाई, सिलाई और बुटीक

कपड़े सिलना, कढ़ाई करना, ब्लाउज डिजाइन करना – बहुत मांग है।

सोशल मीडिया पर प्रमोट करके ग्राहक बनाए जा सकते हैं।



---

✅ 3. फूड बिजनेस / टिफिन सर्विस

स्वादिष्ट खाना बनाना आता है तो घर से टिफिन सर्विस शुरू करें।

केक, स्नैक्स, अचार, पापड़ जैसे प्रोडक्ट बनाकर बेचें।



---

✅ 4. यूट्यूब चैनल या इंस्टाग्राम पेज

कुकिंग, व्लॉगिंग, मोटिवेशन, क्राफ्ट आदि टॉपिक पर वीडियो बनाकर कमाई करें।



---

✅ 5. मेहंदी आर्टिस्ट / ब्यूटी सर्विस

शादी-ब्याह में मेहंदी लगाना या घर से पार्लर सर्विस देना फायदेमंद है।



---

✅ 6. हैंडमेड गिफ्ट आइटम्स बनाना

राखी, ग्रीटिंग कार्ड, पूजा थाल, डेकोरेशन आइटम बनाकर ऑनलाइन या लोकल मार्केट में बेचें।



---

✅ 7. कंटेंट राइटिंग या फ्रीलांसिंग

लेखन में रुचि है तो ब्लॉग, वेबसाइट, कंपनियों के लिए कंटेंट लिखकर पैसे कमाएं।



---

✅ 8. डिजिटल प्रोडक्ट्स / कोर्स बेचना

यदि किसी क्षेत्र में अच्छी जानकारी है तो ई-बुक या ऑनलाइन कोर्स बनाकर बेच सकती हैं।



---

✅ 9. रीसैलिंग बिजनेस (जैसे Meesho, GlowRoad आदि)

बिना इन्वेस्टमेंट के प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन शेयर करके कमीशन कमाएं।



---

✅ 10. बच्चों की देखरेख / Daycare

घर पर छोटे बच्चों की देखभाल कर सकती हैं, खासकर कामकाजी महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी होता है।



---

🌟 महत्वपूर्ण सुझाव:

धीरे-धीरे शुरुआत करें, ज्यादा निवेश न करें।

सोशल मीडिया का उपयोग करें – Facebook, Instagram, WhatsApp पर प्रमोशन करें।

कस्टमर से अच्छे संबंध बनाए रखें।






 


Comments