व्यवहार

दिल का क्या ये तो शोला है
कभी चांदी सा कभी सोने सा
कभी फोलाद का है
पर समय समय पर वक्त
के साथ बदलता जरूर है

दोस्तों कभी ॐच नीच का
घमंड मत करना
कब कोइ क्या कर जाये
इसलिये किसी को छोटा
मत समझना


स्वभाव और व्यवहार हसंमुख
रखोगे तो इज्जत पाओगे
अगर कोइ शख्स आपको अच्छा
लगे तो उसमें कोई अच्छाई
होती है जरूर


बातचीत और इज्जत करने
और कराने के भी तरीके हैं
आपको लग रहा है मैं सीनियर हूं
या मैं सामने वाले का बोस हूं
बस आप स्माईल किजिये


सामने वाले के चेहरे पर भी
मुस्कान होगी और अभिवादन
स्वाभाविक होगा
गरूर में रहोगे तो दरकिनार
रहोगे अपनों से भी और
परायों से भी

किसी से रूबरू होना है तो
गुफ्तगु किजिये
किसी का साथ पाना है तो
अहम को हटाइये
ना तो कई लोगों को सर्कस
का शेर भी शिकारी लगता है

समझ के आईने जब तस्वीर
दिखातें हैं तो सच्चाई से रूबरू
कराते हैं
यू तो मिल जाते है हजारो लोग
पर किसी किसी चेहरे में पता नहीं
क्या बात होती है दिल में उतर
आतें हैं

ये प्रकृति बङी हसीन है
यहां रहस्यों की दूनियां है
प्यार- प्रेम का अबर है
बिना इसके सब सुनसान है
मन की दरिया मचलती है
तभी तो जीवन आसान है

Anita Gahlawat 











Comments