Hindi story:- वो ‌शाम

 बहुत से लम्हात् ऐसे आते हैं जीवन में जिनमें कुछ ऐसा       घटित हो जाता है जो share  करने को मन करता है।


एक दिन मॆं बारिश रुकने के बाद अपने बेटे के साथ घुमने निकली थी । बहुत सुहानी शाम थी बहुत से बच्चे ग्राउंड में खेल रहे थे  मेरा बेटा भी उन बच्चो में जाकर खेलने लगा मॆ उसको छोङकर आगे बढ़ ग‌ई।



बारिश से सङक पर कही कही पानी भरा था  उस पानी में से बच्चे साईकिल चला रहे थे तभी अचानक एक लङका जोर से सङक पर बने किचङ में साईकिल के साथ गिर गया ओर रोने लगा । मॆ वहा तक पहुँचती उस से पहले दो लङकिया भागी ओर उस लङके को उठा लिया ओर उस लङके की रोने की आवाज सुनकर ओर बच्चे भी आ गये।

लङके को दो बच्चे घर की तरफ ले जा रहे थे। मॆ भी ये सब देखकर की सब नोरमल है अपने  टहलने के अंदाज में घुमने लगी ओर अपनी सहेलियो के आने का रोड पर इन्तजार करने लगी। तभी बच्चों ने रोड पर जमा उस किचङ की तरफ भीङ जमा कर ली थी। मॆं भी उस भीङ में चली ग‌ई ओर देखा कि उस लङके की साईकिल किचङ में ही रह ग‌ई थी। उस बच्चो ं की भीङ में दो लङके थे जो साईकिल पर ही थे एक एक पॆर दोनों ने जमीन पर टिका रखा था। वे दोनों लङके खुद हाथ लगाने की बजाय चाह रहे थे कोई ओर बच्चा उस साईकिल को निकाल दे। तभी उन लङको ने एक अन्य लङके को इशारा करते हुए कहा तुम निकाल दो। उस लङके ने साईकिल निकाल दी।
Read more:-
Loving sayari
Sad sayari

मॆं ये सब देख रही थी ओर बच्चो की भीङ छटने लगी तभी मॆं उस लङके की तरफ बढ़ी ओर पूछ बॆठी बेटा तुमने वो साईकिल  क्यो निकाली वो लङके तुमसे बङे थे वे अपने आप निकाल सकते थे ।

उस लङके का जवाब था वो ऑफिसर के लङके हैं ओर उनसे अपने दोस्त की साइकिल नहीं निकलती इतना कहकर भाग गया मॆं उसको आवाज दी रुको तुम! लेकिन उसने पिछे मुङकर भी नही देखा। मेरी भी सहेलिया आ चुकी थी उनहोंने आवाज दी आ जाओ मॆम। मॆं भी बातचीत हंसी मजाक में मशगुल हो चुकी थी तभी मेरे पिछे से किसी ने हाथ से छु कर कहा आप मुझे क्यो बोल रही थी आंटी?

मैने देखा ये वही लङका है जिसने किचङ से साईकिल निकाली थी फिर उससे प्रश्न पूछ बॆठी तुमने साईकिल इसलिए निकाली के वो ऑफिसर के बेटे थे?

लङके ने बङे मासूमियत से जवाब दिया नहीं आंटी मैने तो उस (सिपाही) अंकल की हेल्प की है जो अपना खुद का काम या ड्यूटी छोङकर ये साईकिल निकालने आता ।

मॆ छोटे से बच्चे का उत्तर सुनकर सोचने पर मजबूर थी एक व्यंग्य था उसके जवाब में । टीवी पर आजकल एक एड आता है teacher व‌ही जो लाइफ का लेशन दे जाये। अक्सर ऐसे बच्चे महान बना करते हैं।














Comments